दुबई.सऊदी अरब में दस लाख से ज्यादा लड़कियां अविवाहित हैं। 2015 तक इनकी संख्या 40 लाख के पार जाने की संभावना है। अभी हर 16 महिलाओं में एक अविवाहित है।

सऊदी अरब मानव अधिकार आयोग के सदस्य अब्दुल अजीज अल फुजान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 32 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

इसका कारण बढ़ती बेरोजगारी और आवास की किल्लत है जिसके कारण युवक विवाह में देर कर रहे हैं। सऊदी अरब में युवकों के लिए मेहर की भारी भरकम रकम जुटाना कठिन हो रहा है।