शाहिद और प्रियंका करेंगे सगाई!


मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने की चर्चा जोरों पर है। खबर है कि दोनों काफी वक्त एक साथ गुजार रहे हैं। यही नहीं नए साल के मौके पर चंडीगढ़ में सगाई करने की तैयारी में भी हैं।
सूत्रों के मुताबिक देसी गर्ल चंडीगढ़ आने वाली हैं, जहां साशा अपने पिता की फिल्म मौसम की शूटिंग में व्यस्त हैं। शाहिद के साथ नए साल के मौके पर साथ रहने के लिए प्रियंका ने होटल में परफॉर्म करने का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया है। कई महीने पहले दोनों के ब्रेकअप की खबर थी, लेकिन अब दोनों फिर से एक हो गए हैं। चर्चा है कि नववर्ष के मौके पर दोनों चंडीगढ़ में मीडिया की नजरों से दूर किसी अज्ञात स्थान पर सगाई करने वाले हैं। यद्यपि प्रियंका के प्रवक्ता ने इस खबर को अफवाह बताया है।
कुछ दिनों पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दोनों साथ आए थे। माना जा रहा है कि उसी दौरान दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हुई। अब दोनों ने ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिताने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म कमीने की शूटिंग के दौरान पहली बार दोनों नजदीक आए थे।

Post a Comment

0 Comments