जॉन और बिपाशा के रिश्ते में आई दरार?


मुंबई। बॉलीवुड में चर्चा है कि बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम में दूरियां बढ़ने लगी हैं तथा दोनों ब्रेक अप के कगार पर आ गए हैं। दोनों के बीच दूरियों की अटकलें पहले भी लगाई जाती रही हैं। हमेशा साथ-साथ नजर आने वाली इस जोड़ी को लंबे समय से साथ नहीं देखा गया है इस कारण कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है। बिपाशा आजकल खुद को लाइमलाइट से दूर ही रख रही हैं तथा जॉन भी सिर्फ किसी उत्पाद या फिल्म के प्रचार के लिए ही सामने आ रहे हैं।
-बोर हो गए: दोनों के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं तथा उनके बीच बोरियत आने लगी है। दोनों का ब्रेक अप हो सकता है।
-अकेले अकेले: सूत्र ने बताया कि हाल ही में रितिक रोशन की जन्मदिन पार्टी में बिपाशा अकेले ही गई थीं। इसके अलावा भी आजकल दोनों अकेले ही पार्टियों में नजर आ रहे हैं।
-बिपाशा की जुबानी: बिपाशा का कहना है कि यह दूरियां आम बात है। हम दोनों ही आजकल अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। मैं शूटिंग के लिए बाहर गई थी तथा जॉन फिलहाल विपुल शाह की फिल्म कर रहे हैं।
-पहले भी हुआ है: बिपाशा का नाम फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो तथा अभिनेता डीनो मोर्या के साथ भी जोड़ा गया है। एक समय वह सैफ अली खान के बहुत नजदीक देखी गई थीं। वहीं सलाम-ए-इश्क के दौरान जॉन का नाम विद्या बालन के साथ जुड़ा था।

Post a Comment

0 Comments