मां को बच्चे का मांस खाता देख हिल गए लोग!


मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने अपने ही नवजात बेटे की हत्या कर उसका मांस खा लिया।


जानकारी के मुताबिक शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पास स्थित साईं मंदिर में तीन दिन पहले एक 30 वर्षीय महिला ने एक लड़के को जन्म दिया था।मंदिर के पुजारी ने बताया कि बच्चे को जन्म देने से पहले यह महिला मंदिर के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती थी। भक्त मंदिर आते थे तो इस महिला को पैसे या फिर खाने को कुछ दे कर जाते थे। इन्हीं भक्तों में से कुछ ने इस महिला को बुधवार देर शाम अपने नवजात बच्चे का मांस खाते देखा तो इनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। ऐसा मंजर आज तक शायद ये लोग नहीं देखे थे। लोगों ने आनन-फानन में इस बात की सूचनी पुलिस को दी।


सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजय वाजपेयी ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं है वह कुछ भी बोलने में असमर्थ है। पुलिस का अनुमान है कि महिला के साथ किसी ने गलत काम किया जिससे वह गर्भवती हो गई और बाद में उसे छोड़ दिया।


वाजपेयी ने बताया कि मौके पर जब वह पहुंचे तो महिला बच्चे की खोपड़ी और बाएं हाथ का मांस खा चुकी थी। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अभी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि महिला कहां की रहने वाली है। मामले की जांच जारी है।





डीएनए टेस्ट होगा मां-बच्चे का


एसपी सिटी केब सिंह ने कहा है कि डीएनए टेस्ट कराकर यह पता लगाया जाएगा कि नवजात शिशु महिला का है भी या नहीं। ऐसा भी हो सकता है कि वह बच्चे को कहीं से उठाकर लाई हो।



महिला में खून की कमी पाई गई



मनसिक रूप से बीमार और अपने ही बच्चे का मांस खाने वाली महिला को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पता चल कि उसके शरीर में खून की कमी है। जिसके बाद एसो संजय वाजपेयी ने महिला को अपना खून दिया।

Post a Comment

0 Comments