खुशकिस्मत रणबीर कपूर


मुंबई। इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते। जी हां यह बिल्कुल सच है। बाल-बाल बचे रणबीर कपूर वर्ना रंगे हाथों पकड़े जाते। और फिर इस कहानी का फसाना बन जाता। पिछले हफ्ते सोमवार को जब आयकर अधिकारियों ने मुंबई में दो सिने तारिकाओं प्रियंका चोपड़ा और कट्रीना कैफ के यहां छापे मारे थे तो शाहिद कपूर ने प्रियंका के घर का दरवाजा खोलकर सबको चौंका दिया था। कुछ ऐसा ही नजारा होता कट्रीना के भी घर का। वहां भी अपने समय के लव बर्ड ऋषि कपूर और नीतू सिंह के लाड़ले रणबीर कपूर मौजूद थे। उनकी खुशकिस्मती थी कि वह पौ फटने के पहले ही कट्रीना के घर से रवाना हो चुके थे। माना जा रहा है कि रणबीर ने रात कट्रीना के घर ही गुजारी थी।
सूत्रों के मुताबिक, रणबीर और कट्रीना अक्सर रात को यहां देखे जाते हैं। आयकर छापे के पहले वह यहां रात को करीब नौ बजे आए और सुबह चार बजे तक रहे। रात भर दोनों जमकर बात करते और हंसते रहे। आयकर अधिकारी सुबह छह बजे कट्रीना के फ्लैट पर पहुंचे थे। लेकिन रणबीर सुबह चार बजे ही फ्लैट छोड़कर अपने घर जा चुके थे। रणबीर वाकई में भाग्यशाली थे, वरना वह भी शाहिद की तरह ही रंगे हाथों पकडे़ जाते। उन्हें भी सबको सफाई देनी पड़ती। सूत्रों ने यह भी बताया कि दोनों के बीच इस समय नजदीकियां चरम पर हैं। वे अक्सर साथ देखे जा रहे हैं। यहां तक कि एक-दूसरे के बारे में अपनी भावनाओं को सरेआम जाहिर करने में भी संकोच नहीं करते। उन्हें मंगलवार को एक रेस्टोरेंट में एक साथ देखा गया। वहां वे काफी सहज दिख रहे थे। ऐसा लगता है कि वे अब अपने रिश्तों को छुपाकर रखना नहीं चाहते। न ही वे लोगों के बारे में परवाह करना चाहते हैं। रणबीर और कट्रीना इस मामले पर टिप्पणी के लिए मौजूद नहीं थे।

Post a Comment

0 Comments