जीतिए हेल्थ ट्वेंटी -20


आधुनिक युग की रफ्तार बहुत तेज है। इस रफ्तार के साथ बने रहने के लिए हमें अपने स्वास्थ्य को भी उतना ही मजबूत बनाना होगा, अन्यथा इस रफ्तार से भरी दुनिया में हम पीछे रह जायेंगे। इसलिए हमें स्वास्थ्य के लिए ट्वेन्टी-20 के मार्ग का अनुसरण करना होगा। क्या हैं ये स्वस्थ रहने के 20 फार्मूले..?
1. दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए। चाहे तो इसमें शहद व नींबू मिला सकते है।
2. सुबह का वक्त व्यायाम, ध्यान व योग के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होता है, इसलिए हमें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
3. व्यायाम, ध्यान, योगासन व प्राणायाम करते वक्त ढीले कपड़े पहनें, जो हमारे शरीर को आराम दें और जो पसीने को अच्छी तरह से सोख सकें।
4. शारीरिक व्यायाम के बीच एक-दो घूंट पानी जरूर पीते रहना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में पसीने द्वारा निकले पानी की कमी पूरी होती है।
5. भोजन को तीन बार भरपेट खाने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर में कम मात्रा में कई बार आहार ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तत्र पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता।
6. व्यायाम करने के बाद भोजन में हमें अधिक मात्रा में प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट्स युक्त खाद्य पदार्थ लेने चाहिए।
7. स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी सोच सकारात्मक बनानी होगी। नकारात्मक सोच व्यक्ति को डिप्रेशन, हाई ब्लडप्रेशर, हृदय रोग आदि समस्याओं से ग्रस्त कर देती है।
8. फास्ट फूड्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि से परहेज करें।
9. सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, शराब आदि अन्य मादक पदार्थो के सेवन से शरीर का नर्वस सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है।
10. विटामिन-सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। नाश्ते व भोजन के साथ कॉफी और चाय पीने से आयरन के अवशोषण की प्रक्रिया में 50 से 65 प्रतिशत तक कमी आ जाती है। इसलिए हमें भोजन के साथ चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।
11. व्यायाम से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि शरीर में एन्डोर्फिन भी अधिक स्रावित होता है।
12 ओमेगा-3 फैट में पाया जाता है) के सेवन से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।
13. एरोबिक्स व्यायाम हृदय व फेफड़ों को शक्ति प्रदान करते हैं। इसलिए एरोबिक व्यायाम सप्ताह में तीन दिन करना जरूरी है।
14. 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों को प्रतिदिन 1200 मिलीग्राम कैल्शियम और 800-1000 यूनिट विटामिन-डी की खुराक लेनी चाहिए। ऐसा करने से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों को खोखला बनाने वाला रोग) से बचाव होता है।
15. रात के भोजन के बाद सोने से पहले हमें कम से कम 20 मिनट जरूर टहलना चाहिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया ठीक रहती है।
16. व्यायाम में परिवर्तन करते रहे। जैसे एक दिन योगासन करे तो अगले दिन जिम जाएं और फिर उसके अगले दिन एरोबिक्स करे। ऐसे परिवर्तन से आप नयापन महसूस करेगे।
17. व्यायाम का आशय यह नहीं है कि आप शरीर पर अत्याचार करे। अगर शरीर दुखने लगे और अधिक थकान लगे तो व्यायाम को उसी वक्त रोक दें।
18. प्रत्येक दिन व्यायाम करने से पहले यह जरूर सोचें कि अमुक व्यायाम का हमारे स्वास्थ्य व शरीर के लिए कितना महत्व है।
19. शरीर के लिए मालिश का खास महत्व है। हमें हर मौसम में नहाने से पहले मालिश जरूर करनी चाहिए। मालिश के लिए सरसों या जैतून के तेल उपयुक्त है।
20. अच्छी सेहत के लिए सात से आठ घटे की अच्छी नींद जरूरी है। यदि आप ठीक से पूरी नींद न ले सकें, तो आपकी स्मरण शक्ति तेज नहीं रहती जितनी कि होनी चाहिए

Post a Comment

0 Comments