पागलों से परेशान हैं रेल यात्री

नरकटियागंज (प.च.)। नरकटियागंज जंक्शन हो या फिर ट्रेन।ं पागलों से यात्री परेशान हैं। कुछ ही दिनों पूर्व में एक पागल के घरवाले जब नरकटियागंज उसकी खोज में पहुंचे तो पता चला कि वह प्रोफेसर है। कुछ वर्षो से घर से निकल पड़े थे। अब भी जंक्शन पर आधा दर्जन पागल का बसेरा बना हुआ है। उनकी ओछी हरकतों से यात्री परेशान हैं। कभी कभी तो यात्री कुछ खाते रहते हैं, जिन्हें पागल झपक लेते हैं। साथ ही कुछ अ‌र्द्धनग्न स्थिति में जंक्शन पर भटकते रहते हैं। इन्हें देख कर महिला यात्री मुंह छिपा लेती है। जंक्शन या ट्रेन यही स्थिति है। इसे बचने के लिए कई यात्री ट्रेन में बैठते है। तब भी जान नही बचने वाली है। यात्री परेशान हो रहे है।

Post a Comment

0 Comments