फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैक्ट, 7 गिरफ्तार

आउटर डिस्ट्रिक्ट

के रोहिणी इलाके में एक फ्लैट में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करके पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 39 साल की एक महिला ममता ( बदला हुआ नाम ) और 35 साल के युवक देव कुमार उर्फ डब्लू गुप्ता के अलावा 5 युवतियां भी शामिल हैं। रोहिणी सेक्टर -16 स्थित ममता के फ्लैट में यह रैकेट चलाया जा रहा था। देव कुमार दलाल था। वह ग्राहक ढूंढकर लाता था और डील फाइनल करवाता था। 19 से 24 साल की पांचों लड़कियां कॉलगर्ल का काम करती थीं। ममता के अलावा अन्य आरोपी भी रोहिणी के सेक्टर -16 में ही रह रहे थे।

डीसीपी ( आउटर डिस्ट्रिक्ट ) छाया शर्मा के मुताबिक , रविवार को के . एन . काटजू मार्ग थाने में पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहिणी सेक्टर -16 के एच -3 ब्लॉक स्थित एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक सिपाही को नकली कस्टमर बनाकर डील करने के लिए फ्लैट में भेजा गया। वहां ममता और देव कुमार पहले से थे। उन्होंने सिपाही के सामने 5 लड़कियां पेश कीं और उनमें से किसी को चुनने के लिए कहा। उन्होंने लड़की के साथ एक रात बिताने के 2500 रुपये मांगे। डील फाइनल होते ही सिपाही ने फ्लैट के बाहर मौजूद पुलिस टीम को सिग्नल दिया। पुलिस टीम ने फ्लैट पर छापा मारकर वहां से ममता और देव समेत पांचों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि ममता और देव कुमार एक - दूसरे को जानते थे। सेक्स रैकेट चलाने के लिए ममता ने अपने फ्लैट में स्पेस मुहैया करवा रखा था और इसके बदले में डील से मिली रकम में से उसे भी उसका हिस्सा मिलता था। ममता और देव जरूरत के मुताबिक लड़कियों को इस फ्लैट पर बुलाते थे। कस्टमर को भी फ्लैट पर ही बुलाया जाता था और उसे लड़की भी वहीं पर मुहैया करवाई जाती थी। गिरफ्तार की गई दो युवतियों ने बताया कि वे दोनों न्यू ईयर के मौके पर ज्यादा से ज्यादा कमाई करने के इरादे से पटियाला से दिल्ली आई थीं। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार दूसरे राज्यों में भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस और छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments